[Registration] UP Kisan Rin Mochan Yojana 2023 List | Farmer Loan Waiver Scheme Uttar Pradesh In Hindi | यूपी किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट | UP Kisan Karj Mafi Scheme 2023
UP Kisan Rin Mochan Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों,जैसा की आप सभी जानते हैं की केंद्र और राज्य सरकारों ने कई योजनाओं की घोषणा की है। जिनके बारे में हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देते है। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक योजना की जानकारी लेकर आये हैं। जिसका नाम है उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना या किसान ऋण मोचन योजना। इस योजना से किसानों के कंधों से कर्ज का बोझ कम होगा।
इसी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई 2017 में आधिकारिक रूप से फसल ऋण मोचन योजना – Uttar Pradesh Fasal Rin Mochan Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत लगभग 86 लाख किसान अपने द्वारा फसल हेतु लिए गए ऋण से मुक्त हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगीजी ने यूपी के सीएम बनने के बाद यह पहली योजना लॉन्च की। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण माफी योजना, 9 जुलाई 2017 से शुरू की गई थी। प्रथम चरण के तहत चयनित किसानों की सूची, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में प्रकाशित की गई।
UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2023 Highlights
योजना का नाम | किसान कर्ज माफ़ी राहत योजना |
शुरू की गयी | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो के कृषि ऋण को माफ़ करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ |
यूपी किसान ऋण मोचन योजना के प्रमुख चरण
Key Phase of UP Kisan Rin Mochan Yojana-किसान ऋण मोचन योजना (Uttar Pradesh Farmer Loan Redemption Scheme) के कुछ मुख्य चरण हैं। जिनके अंतर्गत ये योजना काम करेगी जो निम्न प्रकार है।
- प्रथम चरण (First phase) – UP Kisan Rin Mochan Yojana 2023पहले चरण में जिनके पास पहले से ही आधार कार्ड है। केवल उन कृषि श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। इन सभी किसानों को 5 सितंबर को सभी जिलों में ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
- दूसरा चरण (Second phase) – UP Kisan Karj Rahat Yojana का दूसरा चरण उन किसानों से के लिए चलाया जायेगा जिनका आधार नहीं है। और जो किसी भी भूमि विवाद से न जुड़ा हो।
- तीसरा चरण (Third phase) – तीसरे चरण में, विभाग उन किसानों के आवेदन को स्वीकृत करेगा जिनका भूमि से संबंधित कोई कानूनी विवाद है।
उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना की मुख्य विशेषताएं
UP Kisan Rin Mochan Yojana Benefitis-2023 उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना / Farmer Loan Redemption Scheme हेतु आवेदन करने वाले किसान इसके अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते है।
- UP Fasal Rin Mochan Yojana उत्तर प्रदेश के नए सीएम द्वारा शुरू की गई पहली आधिकारिक योजना है।इस योजना हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल हैं। जिसकी सहायता से किसान ऋण माफी की सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि किसान पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं तो वे ऋण माफ़ी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- योजना का कार्य हेतु प्रत्येक जिले में तहसील के नियंत्रण में कार्यालय होंगे। जिसमे इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से किसानों के कर्ज माफ़ी हेतु प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।
- सभी कार्य यदि नियम के अनुसार होंगे तो 17 अगस्त तक सभी किसानों को कर्ज माफी मिल जायेगी।
- किसानों के लिए एक हेल्पलाइन उपलब्ध की गई है। वे सीधे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और खेती या ऋण संबंधी किसी भी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। जो आपको इस लेख में नीचे उपलब्ध कराई गयी है।
उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना हेतु पात्रता
Eligibility for UP Kisan Rin Mochan Yojana-Uttar Pradesh Farmer Loan Redemption Scheme के तहत किसानों को ऋण माफी के लिए निम्न मानदंडों को पूरा करना होगा।
- छोटे किसान – छोटे किसान अर्थात जिन किसानो के पास आकार में 2 हेक्टेयर से कम खेत होंगा।कियुँकि ऐसे मध्यम किसानों का ऋण वापस चुकाना मुश्किल होता है।
- किसानों का चयन – इस योजना में केवल वे किसान पात्र होंगे।जिन किसानों ने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है। तथा जिन किसानों ने इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार का फसल ऋण लिया है, वे पात्र नहीं होंगे।
- ऋण सीमा – किसान कर्ज राहत योजना 2023के तहत केवल वो किसान आवेदन कर सकता है। जिसकी ऋण की राशि 1 लाख से अधिक न हो।
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़
Required Documents for UP Kisan Rin Mochan Yojana-आवेदन करने वाले किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है। अन्यथा वह इस UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 का लाभ नहीं ले सकता।
- किसान का आधार कार्ड – किसानों को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति देना अनिवार्य है। यह बैंक से संबंधित प्रकिर्या में किसानों व सरकार के साथ-साथ संचालन की देखभाल करने में बैंक की सहायता करेगा।
- भूमि दस्तावेज – किसान के पास अपनी ज़मीन के सभी कागज़ जिससे यह प्रमाण मिले की आवेदनकर्ता किसान उस जमीन का स्वामी है
- किसान के बैंक खाते का विवरण –उस बैंक खाते का विवरण जिसके माध्यम से किसान ने ऋण लिया है। यह विवरण योजना पंजीकरण फॉर्म के साथ प्रदान किया जाना चाहिए। छूट राशि खाते में ही स्थानांतरित कर दी जाएगी।
- ऋण के दस्तावेज – किसानों को ऋण माफी के आवेदन पत्र के साथ ऋण पत्र संलग्न करना होगा। बैंक के क्रेडिट एप्लिकेशन दस्तावेज़ किसानों के दावों का समर्थन करेंगे।
- निवास प्रमाणपत्र – उम्मीदवारों को ऐसे दस्तावेज संलग्न करने होंगे, जो राज्य के निवासी होने के उनके दावों का समर्थन करें।
उत्तर प्रदेश किसान फसल ऋण मोचन योजना हेतु पंजीकरण प्रक्रिया
Registration For UP Kisan Rin Mochan Yojana/Farmer Loan Redemption Scheme-Uttar Pradesh Farmer Loan Redemption Scheme ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले विभाग की आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा।जो नीचे दी गई है।
UP-KISAN-RIN-MOCHAN-YOJANA-PORTAL
- यदि आवेदन करने वाला किसान पहले ही पंजीकृत है तो “ Login” पर क्लिक करना होगा। लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद, किसान को आईडी और पासवर्ड टाइप करके फॉर्म पर जाना होगा। लॉगिन हेतु नीचे लिंक पर क्लिक करें
Farmer-Crop-Loan-Redemption-Scheme-Login
- यदि किसान ने रजिस्टर नहीं किया है। तो उसे वेबसाइट पर अपनी जानकारी के साथ “Signup” करना होगा। साइन अप करने के बाद वह वेबसाइट पर उपलब्ध योजना के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
- इसके बाद आवेदक को अपने सभी विवरण, जैसे नाम, पता, आयु, भूमि का विवरण, संपर्क विवरण, ऋण संबंधी जानकारी, आधार कोड, पंजीकरण फॉर्म में सही दर्ज करना होगा।
- अब आवेदन करने वाले किसान को सभी विवरणों को एक बार फिर से जाँचने की आवश्यकता है। यदि सभी जगह सही जानकारी है। तो पंजीकरण पत्र पर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- अब इसी के साथ आपकी pm Kisan Rin Mochan Yojana पंजीकरण की प्रकिर्या पूर्ण हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश ऋण मोचन की स्थिति/ लिस्ट देखे
See the status/ List of UP Kisan Rin Mochan Yojana – यदि आप उत्तर प्रदेश ऋण मोचन की स्थिति/ लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर “ऋण मोचन की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है –

- इसके बाद यहां क्लिक करते ही आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा।

- यहां आपको सभी पूछी गयी जानकारी जैसे बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण आदि दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको SUBMIT के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने यूपी ऋण मोचन स्थिति खुल जाएगी। और यदि आपको लिस्ट में अपने नाम होने की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी।
किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश टोल-फ्री हेल्पलाइन (Toll-Free Helpline Number):
नोडल अधिकारी: 92352-09436
जिला लीड मैनेजर: 94126-26279
दोस्तों, उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा दी गयी उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना (UP Kisan Rin Mochan Yojana) से जुडी सभी जानकारी प्राप्त हो गयी होंगी। यदि आप इस योजना से जुडी कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछना चाहते हो तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हो हम आपकी सहयता अवश्य करेंगे। अन्य योजनाओ की अपडेट के लिए हमारे पेज www.hindiyojanaup.com से जुड़े रहें धन्यवाद।
अगर मैंने एक लाख का केसीसी लिया है और दो लाख हो गया एक लाख माफ होजाए कितना रुपया देना होगा
sir mujhe loan mafhi ke liyein avedan karna bai