UP Haisiyat Certificate Apply Online 2023 : यूपी हैसियत प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म PDF

हैसियत प्रमाण पत्र फार्म उत्तर प्रदेश | हैसियत प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश online | यूपी हैसियत प्रमाण पत्र | haisiyat certificate online up | haisiyat praman patra online up |

UP Haisiyat Praman Patra 2023 -: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे की कैसे ऑनलाइन अपना हैसियत प्रमाण पत्र /Haisiyat Certificate बना सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं की पहले आपको हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता था। और कई ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अब ये सुविधा आपके लिए ऑनलाइन कर दी है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपने लैपटॉप अथवा मोबाइल का उपयोग करके उत्तर प्रदेश हैसियत प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।  और 1 हफ्ते के अंदर Haisiyat Praman Patra UP आपका बन जाएगा। जिसे आप प्रिंट करके जहां उपयोग करना चाहें वहां उपयोग कर सकते हैं।

haisiyat certificate up in Hindi
haisiyat certificate up in Hindi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के वासियों को एक अनोखा तौफा दिया है। प्रदेश में अब जिसको Haisiyat Praman Patra चाहिए उसे राजस्व विभाग या किसी अन्य विभाग में चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जिसको भी है सियत प्रमाण पत्र चाहिए वह उत्तर प्रदेश की इ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसियल साइट में जाकर आवेदन कर सकता है। पहले जहां है सियत प्रमाण पत्र के आवेदन की एक बहुत लंबी प्रक्रिया थी, जिसे पूरा करने में महीनों का समय लग जाता था। लेकिन अब आपको किसी ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं है। आपका सारा काम घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने से हो जाएगा।

UP Haisiyat Praman Patra Form PDF

नाम हैसियत एवं विरासत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
लांच किया है उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
तारीख 28 अक्टूबर
अवसर खागापुर में सदर तहसील का उद्घाटन करते समय
लाभ 30 दिन के अंदर प्रमाण पत्र मिल जायेगा

हैसियत प्रमाण पत्र क्या होता है : What Is Haisiyat Praman Patra UP

यह हैसियत प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश का एक ऐसा दस्तावेज है। जिसके द्वारा व्यक्ति की आर्थित स्थित या मजबूती की जानकारी प्राप्त होती है। जब भी आप कोई टेंडर वगैरह लेना चाहते हैं। तो आपको अपनी हैसियत का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। कोई सरकारी ठेका लेना, बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को बनाने का काम लेना, कोई सड़क का ठेका लेना या बैंक से लोन लेने आदि में भी हैसियत प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। पहले जब ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं थी। तो बहुत से लोग गलत प्रमाण पत्र बनवा कर धोखाधड़ी का भी काम करते थे। लेकिन अब आज सारा काम ऑनलाइन हो चुका है। इसलिए हैसियत प्रमाण पत्र की जांच ऑनलाइन आसानी से की जा सकती है। इसलिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाने से धोखाधड़ी के मामले में काफी हद तक कमी आई है।

हैसियत प्रमाण पत्र मुख्य बातें –

UP Haisiyat Certificate Key Points :

  • Haisiyat Praman Patra UP में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा 100 रु की फीस निर्धारित की गई है। इसके साथ ही यदि आप जन सेवा केंद्र द्वारा आवेदन करते हैं। तो इसकी फीस आपसे 120 रु ली जाएगी।
  • चल संपत्ति की दशा में सिर्फ उन्हीं संपत्तियों का मूल्यांकन मान्य किया जाएगा। जो आवेदन कर्ता के स्वयं नाम पर होगी।
  • यदि कोई संपत्ति संयुक्त संपत्ति है । तो उस संपत्ति का मूल्यांकन मान्य नहीं किया जाएगा।
  • चल संपत्ति का कुल स्वीकार मूल्यांकन भार मुक्त अचल संपत्ति के कुल मूल्यांकन के आधे से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • सरकार ने इससे जुड़े सभी अधिकारीयों को हिदायत दी है, कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र के आवेदन से 30 दिन के अंदर आवेदक को पत्र मिल जाना चाहिए।
  • प्रमाण पत्र की वैधता जारी की गई तारीख से अगले 2 वर्ष तक मान्य होगी।
  • यदि किसी संपत्ति के स्वामित्व में संशोधन अथवा परिवर्तन किया जाता है। तो प्रमाणपत्र पुनः जारी करवाने का संपूर्ण दायित्व आवेदन कर्ता का ही होगा।
  • किसी भी प्रकार की बंधक सम्पत्तियों का मूल्यांकन मान्य नहीं किया जाएगा।

यूपी हैसियत प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज 

Required Documents For UP Haisiyat Praman Patra :

  1. आधार कार्ड,
  2. पैन कार्ड नंबर,
  3. निवास प्रमाण के लिए कोई दस्तावेज जैसे- बिजली का बिल आदि
  4. आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो,
  5. अगर जमीन है तो भूमि की फोटो,
  6. अगर घर है तो उसकी फोटो,
  7. संपत्ति आपकी है इसके भी दस्तावेज,
  8. बैंक में राखी आपकी राशि को भी आप इसमें शामिल कर सकते है, इसके लिए बैंक की सभी जानकारी।
    ये सभी जानकारी आपको फॉर्म भरने से पहले अपने पास रखनी होगी।

या आपको आवेदन करने के लिए निम्न चरण पूर्ण करने होंगे।

  • व्यक्तिगत विवरण
  • संपत्ति का विवरण
  • अनिवार्य व्यक्तिगत संलग्नक
  • संपत्ति के अनुसार सम्बंधित दस्तावेज
  • घोषणा पत्र

Haisiyat Praman Patra UP 2023 Application Process

हैसियत प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश आवेदन प्रक्रिया – यदि आप यूपी हैसियत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए चरणो का पलना करना होगा।

  • सबसे पहले आपको विभाग की eSathi Uttar Pradesh Portal ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट में जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

HAISIYAT-PRAMAN-PATRA-UP

  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको इस पोर्टल पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। यदि आपका पहले से ही अकाउंट है।
  • तो आप अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। अन्यथा “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना सकते हैं।

  • अब अकाउंट बनाने के बाद आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा। जैसे ही आप अपने अकाउंट में लॉगइन करेंगे आपको नीचे दिखाई गए चित्र की तरह डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहां पर आपको “आवेदन भरे” आप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • जैसे ही आप “आवेदन भरे” ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा।
  • यहां पर आपको उपलब्ध सभी आवेदन पत्र की लिस्ट दिखाई देगी । आपको हैसियत प्रमाण पत्र को सेलेक्ट करना होगा।
  • जैसे ही आप इसको सेलेक्ट करेंगे। आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे।जैसा की चित्र में दर्शाया गया है।

  • जैसे ही आप नवीन आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई जाएगी।
  • यहां पर आपको पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है। और नीचे “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक करना है।

हैसियत प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 

Haisiyat Praman Patra UP Online Application Form :

जैसे ही आप अगले पेज में आएंगे। आपके सामने नीचे दिखाए गए चित्र की तरह एक फॉर्म खुलेगा।

  • अब यहां पर आपको अपनी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
  • पर्सनल जानकारी भरने के पश्चात अगले चरण में आप को अपनी संपत्ति का विवरण प्रदान करना होगा। और उसके पश्चात आपको व्यक्तिगत दस्तावेजों की प्रमाणित कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • फिर आपको अपनी संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। और लास्ट में आपको एक घोषणापत्र देना होगा। और फिर “समिट” बटन पर क्लिक करके आप अपने आवेदन को सबमिट कर सकेंगे।
  • आवेदन समिट होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप प्रदान की जाएगी। जिसे आप चाहे तो अपने पास प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं। और जरूरत पड़ने पर आप अपने अकाउंट में लॉग-इन करके बाद में भी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

हैसियत प्रमाण पत्र आवेदन फीस का भुगतान 

Haisiyat Praman Patra UP Application Fee :

  • आवेदन फीस भुगतान करने के लिए आपको वापस अपने डैशबोर्ड में जाना होगा। और “आवेदन शुल्क भुगतान करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको अपने आवेदन संख्या को भरना होगा। और उसके पश्चात “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने ऑनलाइन पेमेंट करने के कई ऑप्शन आएंगे।
  • यहाँ आप अपने एटीएम , इंटरनेट बैंकिंग , यूपीआई आईडी आदि किसी भी तरीके से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
  • फीस का भुगतान करने के पश्चात आपका आवेदन सफलतापूर्वक चुका है। और आपको साथ ही 7 दिन के अन्दर ही आपको Haisiyat Praman Patra जारी कर दिया जाएगा।
  • और आप अपना हैसियत प्रमाण पत्र इसी पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

प्रिय पाठकों, आपको हमारे द्वारा दी गयी हैसियत प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश (Haisiyat Praman Patra UP 2023) की जानकारी केसी लगी। यदि आपको इससे संबंधित कोई जानकारी या सवाल पूछने हो तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हम आपकी सहयता अवश्य करेंगे। उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमाण -पत्रों की आवेदन प्रकिर्या के लिए हमारे पेज www.hindiyojanaup.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-

Tags related to this article
Categories related to this article
Uncategorized

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Scroll to Top